Author: Public Updates Editor
14 साल की बच्ची से रेप, एसएचओ बोला- मैं चेकअप कर देता हूं कि रेप हुआ या नहीं; मां का बयान… बेटी को लेकर आई तो चूमने लगा था फिल्लौर/जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के थाना फिल्लौर में बड़ा कांड सामने आया है, जहां के SHO भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि वे नाबालिग रेप पीड़िता की मां से कह रहे थे कि वे खुद चेक करके बता देते हैं कि तेरी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं। इतना ही नहीं, एसएचओ की हिम्मत देखिए, उसने रेप पीड़िता की मां को अपने…
भोपाल/नई दिल्ली (Public Updates TV): मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत के जिम्मेदार कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। जहरीला सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मा कंपनी के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को SIT ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वह अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा था। SIT टीम ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रंगनाथन को पकड़ लिया। जांच एजेंसी ने चेन्नई-बेंगलुरु हाइवे स्थित उसका 2000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट सील कर दिया, जबकि कोडम्बक्कम स्थित कंपनी का ऑफिस बंद मिला। तमिलनाडु डायरेक्टर ऑफ…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने प्रशासनिक सुधार और बेहतर सेवा वितरण के लिए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस बार के आदेशों में कुल 133 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है, जिसमें पांच आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों और तैनाती के साथ भेजा गया है। इसके अलावा डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, ताकि राज्य के विभिन्न जिलों और तहसीलों में प्रशासनिक और पुलिसिंग कार्यों में प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों के स्थानांतरण का उद्देश्य केवल प्रशासनिक सुधार ही नहीं, बल्कि जनसुरक्षा, अपराध…
फिरोजपुर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में फिरोजपुर पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पाकिस्तान-स्थित सुसंगठित नार्को-हवाला सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 5.150 किलोग्राम हेरोइन और ₹29,16,700 नकद ड्रग मनी जब्त की। यह कार्रवाई स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नशे के कारोबार को रोकने के लिए की गई है। पुलिस ने सिंडिकेट के दो प्रमुख संचालक साजन पुत्र रमेश और रेशम पुत्र यूनिस को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी फिरोजपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): जालंधर के बहुचर्चित भ्रष्टाचार केस में बड़ा मोड़ आया है। विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े केस में हुई है। दिलचस्प बात यह है कि डीएसपी अरमिंदर वही अधिकारी हैं जिन्होंने हाल ही में विधायक की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था, और समन जारी होने के अगले ही दिन उनका सस्पेंशन आदेश जारी कर दिया गया। हालांकि विभाग ने सस्पेंशन का कारण “ड्यूटी में लापरवाही” बताया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कदम सीधे तौर पर…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। करीब 12 दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जानकारी के अनुसार, राजवीर का पिंजौर के पास सड़क हादसा हुआ था, जब वह बद्दी से शिमला जा रहे थे। दुर्घटना के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी हुआ था। इसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। फैंस और परिवार पिछले कई…
अमृतसर (Public Updates TV): त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए सेहत विभाग ने राजासांसी के गांव टपियाला में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 165 किलो नकली खोया, 7 क्विंटल मिल्क पाउडर और 100 लीटर से अधिक वनस्पति घी बरामद किया। विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में नकली डेयरी उत्पाद तैयार कर आस-पास के बाजारों में सप्लाई किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फूड सेफ्टी टीम ने सामान जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने कोल्डरिफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (ड्रग्स विंग) द्वारा जारी किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी की 4 अक्तूबर 2025 की रिपोर्ट में इस सिरप को नॉन-स्टैंडर्ड क्वालिटी का घोषित किया गया था। जांच में पाया गया कि इसमें डाइइथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा 46.28% है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक और मिलावटी है। यह सिरप स्रेसन फार्मास्युटिकल्स, कांचीपुरम (तमिलनाडु) द्वारा मई…
जालंधर (Public Updates TV): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से punjab में मौसम अचानक बदल गया है। सोमवार (6 अक्टूबर) को हुई बारिश के बाद राज्य का तापमान 24 घंटे में 8.1 डिग्री सेल्सियस 1àaqaतक गिर गया, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अब अधिकतम तापमान सामान्य से 9°C कम दर्ज किया गया है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 28.1°C फरीदकोट में रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। इनमें से लुधियाना और जालंधर…
डेरा बाबा नानक (Public Updates TV): Punjab के गुरदासपुर पुलिस ने पाकिस्तान को Army और बीएसएफ की गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरदीप सिंह और गुरजंट सिंह की तलाश जारी है। थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 15 अगस्त को सेना की मूवमेंट से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजीं। पकड़े गए दलजीत सिंह के मोबाइल से कई आपत्तिजनक तस्वीरें और पाकिस्तानी एजेंटों…
