Author: Public Updates Editor

पठानकोट (Public Updates TV): राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को लगातार जारी रखते हुए, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पठानकोट के तहसील कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे एक वसीका नवीस (डीड राइटर) दीपक कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजीलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पठानकोट जिले के गांव बंगोल के एक निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि जमीन खरीदने के बाद वह अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाने के लिए उक्त वसीका…

Read More

अमृतसर (Public Updates TV): अमृतसर देहाती पुलिस ने रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी मनिंदर सिंह के आदेश पर की गई, जिन्होंने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार, एएसआई नरिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल परगट सिंह ने अमृतसर के दर्शन एवेन्यू निवासी कुलबीर सिंह को प्रतिबंधित दवाओं और कैप्सूल के साथ थाना चटिविंड क्षेत्र में पकड़ा था। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों ने कुलबीर के बेटे शमशेर सिंह से ढाई लाख रुपए रिश्वत लेकर उसके पिता को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ने की मांग की…

Read More

अमृतसर (Public Updates TV): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक क्रॉस-बॉर्डर ऑर्गनाइज्ड हथियार और नारकोटिक्स स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 एडवांस्ड पिस्टल और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी इंटर-डिस्ट्रिक्ट लेवल का स्मगलिंग गैंग चला रहे थे, जो सीधे पाकिस्तान-आधारित हैंडलर से संपर्क में थे। यह गिरोह पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को हथियार सप्लाई करने की साजिश में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में थाना सदर, अमृतसर में…

Read More

गुरदासपुर/चंडीगढ़ (Public Updates): पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले का मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा कलानौर-गुरदासपुर रोड पर अड्डा नड़ांवाली के पास हुआ, जब एक स्विफ्ट कार अचानक मंत्री के काफिले में घुस गई और पायलट जिप्सी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मंत्री के 4 गनमैन समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। हादसे के समय मंत्री हरभजन ईटीओ खुद भी काफिले में मौजूद थे। जैसे ही दुर्घटना हुई, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए अपनी टीम को सक्रिय…

Read More

मुकेरियां/होशियारपुर (Public Updates TV): त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मुकेरियां बस स्टैंड के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी से 7 क्विंटल संदिग्ध (नकली) पनीर बरामद किया गया। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फ़ूड सेफ़्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पनीर की क्वालिटी पर शक जताया गया। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर उसे कोल्ड स्टोर में ज़ब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान फ़ूड सेफ़्टी ऑफिसर मनीष कुमार सोढी और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। डॉ. भाटिया…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार पर गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है। दरअसल, भूषण कुमार पर एक महिला और बच्ची से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतों के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनके अश्लील ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कदम उठाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में देर रात भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि वायरल…

Read More

रोहतक/चंडीगढ़ (Public Updates TV): आईपीएस वाई. पूरन कुमार आत्महत्या मामला अब और पेचीदा हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप कुमार लाठर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौत से पहले उन्होंने 6 मिनट का वीडियो और 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार और महिला शोषण के आरोप लगाए हैं। संदीप ने लिखा कि “ईमानदार अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया ने पूरन कुमार का सामना किया था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि आईजी ऑफिस में ट्रांसफर के नाम…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल से रिहा हुए जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के साथ एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जयपुर निवासी नवीन चतुर्वेदी ने पंजाब के करीब 20 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर और जाली मुहरें लगाकर विधानसभा सचिव को राज्यसभा सीट के लिए प्रस्तावक पत्र सौंप दिया। इस सूची में विधायक रमन अरोड़ा का नाम और फर्जी सिग्नेचर भी शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नवीन चतुर्वेदी ने अरोड़ा को अपने दस्तावेज़ में “पेशे से वकील” बताया, जबकि हकीकत में रमन अरोड़ा राजनीति में आने से पहले कपड़े के व्यापारी थे।…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर और होशियारपुर के बीच सफर को और सुगम बनाने के लिए लम्मा पिंड-जंडू सिंघा मार्ग को चार लेन का बनाने का काम तेज कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को नवंबर 2025 के अंत तक परियोजना पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क दोनों जिलों के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक संपर्क मार्ग साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर…

Read More

हरियाणा के नए कार्यकारी DGP बने ओपी सिंह: खट्टर के सलाहकार रह चुके, सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई भी हैं चंडीगढ़ (Public Updates TV): हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। इस बीच मंगलवार सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मृतक अधिकारी के परिजनों से मिलने पहुंचे। राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे और पीड़ित परिवार पर दबाव डालना बंद करे।” उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अफसरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए…

Read More