Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): क्रिकेट सट्टेबाजी की लत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कबीर नगर के रहने वाले टीटू नामक युवक ने आत्महत्या कर ली, जब शहर के तीन कुख्यात बुकीज और जुआरियों ने उसे 70 लाख रुपये का नुकसान करवाकर उसका घर अपने नाम करवा लिया। परिजनों के अनुसार, टीटू को धोखे से क्रिकेट मैचों और जुए में फंसाया गया, जिसके बाद वह लगातार कर्ज़ में डूबता चला गया। जब बुकीज ने उसका घर भी हड़प लिया, तो उसने परेशान होकर जान दे दी। आरोप है कि इस खेल का मास्टरमाइंड अटारी बाजार का हैंडलूम कारोबारी है,…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब और चंडीगढ़ में रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने आज सुबह से राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के चलते अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात ठप हो गया है। अमृतसर में हाईवे जाम करने पहुंचे कर्मचारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की और हंगामा देखने को मिला। हालात बिगड़ते देख कुछ कर्मचारियों ने बस के नीचे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। जालंधर में पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कर्मचारियों को रोक लिया। बस डिपो पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है…
लुधियाना (Public Updates TV): पंजाब के लुधियाना स्थित वेरका मिल्क प्लांट में सोमवार को हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में 42 वर्षीय कर्मचारी कुनाल जैन की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, एयर हीटर में गैस प्रेशर बढ़ने से ब्लास्ट हुआ, जिससे प्लांट के अंदर आग भड़क उठी। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में IPS अधिकारी डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की CBI द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब AAP विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में कुंवर विजय प्रताप ने कहा— “जैसी सरकार होती है, वैसे ही अफसर होते हैं। पंजाब में हर विभाग में दलाल और भ्रष्ट अधिकारियों के ग्रुप सक्रिय हैं।” कुंवर ने कहा कि जब कोई नया अधिकारी किसी विभाग में आता है, तो सबसे पहले उसकी ‘आवभगत’ इन्हीं दलालों की ओर से की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में…
जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक आरोपी गोली लगने से घायल, तीनों वांछित अपराधी गिरफ्तार
जालंधर (Public Updates TV) सलेमपुर मसंदा में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कमिश्नरेट पुलिस जब इलाके में रेड करने पहुंची, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने घायल आरोपी समेत तीनों अपराधियों को काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी जालंधर और अमृतसर में हुई हत्या की वारदातों में वांछित थे। सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सलेमपुर मसंदा इलाके में…
जालंधर (Public Updates TV): बिग बॉस फेम और मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल 25 अक्तूबर को जालंधर आ रही हैं। वह अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के प्रमोशन के लिए ईस्टवुड विलेज में फैंस से रूबरू होंगी। इस दौरान शाम 7:30 बजे से खास इवेंट रखा गया है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। खुद शहनाज ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा— “जालंधर वासियो, मैं आपसे मिलने आ रही हूं, खूब मस्ती करेंगे।” फिल्म ‘इक कुड़ी’ के जरिए शहनाज गिल पंजाबी फिल्म प्रोडक्शन में डेब्यू कर रही हैं। इसे अमरजीत सिंह ने लिखा…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात अर्बन एस्टेट फेज-1 की लेबर कॉलोनी में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का अपने चचेरे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर पीठ पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने उन्हें लाखों रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने भुल्लर के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की थी। सरकार ने अब सेवा नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। भ्रष्टाचार के इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है, वहीं सरकार ने साफ किया है…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में भाजपा नेता किशन लाल शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शर्मा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी, जिसके चलते पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई की। भाजपा ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर उनके निष्कासन की पुष्टि की है। पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता या असंवेदनशील टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि यह फैसला पार्टी के अंदर अनुशासन…
लुधियाना (Public Updates TV): पंजाब के लुधियाना में शनिवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जब चार बदमाशों ने खुद को एसटीएफ (STF) अधिकारी बताकर पंजाब स्टेट पावरकॉम (PSPCL) के दो अधिकारियों का अपहरण कर लिया। हथियारों के बल पर आरोपियों ने दाखा स्थित PSPCL दफ्तर से SDO और JE को अगवा किया और ₹7.20 लाख की फिरौती लेकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी चारों बदमाश पुलिस अफसरों की वर्दी और आईडी के साथ दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने SDO जसकिरन प्रीत सिंह और JE परमिंदर सिंह पर बंदूक तानते हुए कहा कि XEN ने रिश्वत मांगी है और…
