Author: Public Updates Editor
कनाडा से आए युवक ने पैसे देकर बुलाई थी कार्लगर्ल, होटल मेरिटन के खिलाफ भी जांच शुरू जालंधर (Public Updates TV): होटल मेरिटन में नूरमहल की लडकी के साथ बलात्कार नहीं हुआ था बल्कि होटल मेरिटन में वह जिस्मफरोशी के धंधे के लिए आई थी। लडका कनाडा से आया हुआ था और उसने लड़की को रात बिताने के लिए होटल मेरिटन बुलाया था जहां अय्याशी व जिस्मफरोशी के इस धंधे पर कोई खतरा नहीं हो सकता था। रात 12 बजे लड़की नूरमहल से निकली थी और स्कूटी से जालंधर पहुंची। जहां पर रामामंडी के लड़के कनाडा से लौटे अमनप्रीत लाली ने…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास स्थित अंबेडकर नगर में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। यहां लगभग 800 मकानों को गिराने की तैयारी चल रही है। बिजली बोर्ड (पावरकॉम) ने लोगों को सिर्फ 24 घंटे का नोटिस दिया है। बस्ती में महिलाएं रो रही हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और लोगों में ग़ुस्सा साफ झलक रहा है। पावरकॉम का दावा है कि यह 65 एकड़ जमीन उनकी मिल्कियत है और लोगों ने उस पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जबकि स्थानीय निवासी कहते हैं कि वे यहां कई पीढ़ियों से रह रहे हैं,…
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): देशभर में दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ताज़ा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सितंबर महीने में कुल 112 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल पाई गईं, जबकि एक दवा नकली साबित हुई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें पंजाब में बनीं 11 दवाएं, जिनमें तीन कफ सिरप भी शामिल हैं, मानकों पर खरी नहीं उतरीं। CDSCO के मुताबिक, केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 52 और राज्य प्रयोगशालाओं में 60 नमूने गुणवत्ता मानकों पर फेल हुए। इसी को देखते हुए संगठन ने देशभर में ड्रग अलर्ट जारी किया है।…
उद्घाटन वरिंदर सिंह घुमन के बच्चों ने किया, नितिन कोहली की ‘फिट सेंट्रल’ पहल का हिस्सा मेयर धीर और कोहली ने फिटनेस आइकन वरिंदर सिंह घुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार ने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया जालंधर (Public Updates TV): फिटनेस और खेल संस्कृति को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने ‘फिट सेंट्रल’ अभियान के तहत डीसी एवं पुलिस कमिश्नर निवास पार्क में नवनिर्मित वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, पार्क का नाम विश्व प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के नाम पर रखा…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के तहत जालंधर में एक और सख्त कार्रवाई की गई है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने अबादपुरा इलाके में कुख्यात ड्रग तस्करों की अवैध प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई मंजीत कौर उर्फ भंबो पत्नी राकेश कुमार और मोहिंदरजीत कौर उर्फ लम्बो पत्नी हंसराज, दोनों निवासी अबादपुरा, जालंधर के खिलाफ की गई। दोनों महिलाओं पर नशे के कारोबार में लिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। मंजीत कौर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 3…
जालंधर (Public Updates TV): थाना फिल्लौर में सस्पेंड किए गए पूर्व एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ शुक्रवार को एक और दर्ज किया गया है। यह केस 22 साल की युवती को फोन पर अश्लील बातें करने को लेकर दर्ज किया गया है। इस नए केस में बीएनएस की धारा 75 (2) व आईटी एक्ट की धारा 67 लगाई गई है। मां-बेटी से थाने में बैड टच करने को लेकर बीएनएस की धारा 64 (2) और पॉक्सो एक्ट 10,12 व 18 लगाई गई है। रेप पीड़िता की मां की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर नंबर 339 में थाने में एसएचओ…
जालंधर (Public Updates TV): थाना भार्गव कैंप के अधीन करतार नगर में दिवाली की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ युवकों ने खुद को पुलिस और सीआईए स्टाफ का सदस्य बताकर जुआ खेल रहे युवकों पर फर्जी रेड मारी और 3 लाख रुपए नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, अड्डे पर एक पुलिस अधिकारी के गनमैन के साथ आए युवकों ने वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बताते हुए जुआ खेल रहे युवकों को गाड़ी में बिठाया और कुछ दूर जाकर उनसे 3 लाख रुपए व मोबाइल फोन छीन…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिंक सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का किया गठन। इस स्क्वायड में पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन से 19,492 किमी लिंक सड़कों की मरम्मत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना पर कुल 3,425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाइंग स्क्वायड राज्यभर में मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेंगी। स्क्वायड के सदस्य मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में गहरा शोक का माहौल है। समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहे श्री सुरिंदर चड्ढा, जो श्री सिद्ध बाबा सोडल ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। वे स्वर्गीय श्री मदन लाल चड्ढा के पुत्र निवासी 578, ऋषि नगर, इनकम टैक्स कॉलोनी के पास, मॉडल टाउन, जालंधर सिटी के रहने वाले थे। सुरिंदर चड्ढा ने अपने जीवन में समाज के उत्थान, सेवा और मानवता के कार्यों को अपना ध्येय बनाया। उनकी सादगी, विनम्रता और सेवाभाव ने शहर के हर वर्ग के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन…
जालंधर (Public Updates TV): थाना फिल्लौर के सस्पेंड SHO भूषण कुमार पर पुलिस ने अब एक और मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कड़ी फटकार के बाद की गई है। नए केस में पॉक्सो एक्ट की धारा 8 जोड़ी गई है। वहीं आरोपी SHO ने एंटीसिपेट्री बेल के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसकी सुनवाई 28 अक्टूबर को तय की गई है। सूत्रों के अनुसार, एसएसपी जालंधर देहात ने एसपी मनजीत कौर की सुपरविजन में बनी एसआईटी की जांच रिपोर्ट को पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दिया है। रिपोर्ट…
