Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक अज्ञात व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को पकड़ लिया। तार छूते ही जोरदार करंट लगा और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार नंगल ने बताया कि करंट लगते…
अंतिम संस्कार 7 नवंबर को शाम 4 बजे श्मशान घाट मॉडल टाउन, जालंधर में होगा जालंधर (Public Updates TV): खेल प्रमोटर तथा सुरजीत हॉकी सोसाइटी जालंधर के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा और काउंसलर हरशरण कौर हैप्पी को आज उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब काउंसलर हैप्पी की सम्माननीय माताजी तथा सुरिंदर भापा की सास हमेशा के लिए अलग हो गईं। माता अजीत कौर जो पिछले कई दिनों से बीमार थीं, ने आज 6 नवंबर की सुबह जालंधर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। माता अजीत कौर जी का अंतिम…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर रोडवेज डिपो में ड्राइवर जगजीत सिंह की कुराली में हत्या के बाद माहौल गरम हो गया है। घटना के विरोध में रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों ने बसें रोककर धरना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम से ही बसों को डिपो के अंदर खड़ा कर सेवा बंद कर दी गई, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज कच्चे मुलाजिम यूनियन के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह ने कहा कि जब तक सरकार जगजीत सिंह के परिवार को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता नहीं देती, तब तक विरोध…
जालंधर (Public Updates TV)। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर एक बेहद खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हाईवे पर दौड़ती एक कार के सनरूफ से छोटे बच्चे बाहर निकलकर हवा में हाथ लहराते नजर आए। कार की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बच्चे लगभग 15 किलोमीटर तक इसी तरह सनरूफ से बाहर निकले रहे। इस खतरनाक हरकत का एक राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस कर चालक को पकड़ लिया। हाईवे पेट्रोलिंग…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भार्गो कैंप नगर में सुनार की दुकान पर हुई डकैती की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया सोना, मोटरसाइकिल और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 10 बजे, तीन अज्ञात लुटेरों ने विजय ज्वैलर्स की दुकान में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात की थी। इस…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अब नेशनल SC कमीशन ने तरनतारन के DC और SSP से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई भाजपा नेता तरुण चुग की शिकायत पर की गई है। इससे पहले पंजाब SC कमीशन भी वड़िंग से जवाब मांग चुका है। आयोग ने तरनतारन के जिला चुनाव अधिकारी को 6 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं और सवाल उठाया है कि वड़िंग को अब…
जालंधर (Public Updates TV): सर्दियों के मौसम को देखते हुए आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को ठंड और कोहरे के चलते होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह शेड्यूल एडजस्टमेंट किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि समय में बदलाव की जानकारी सभी यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब मुंबई के लिए इंडिगो फ्लाइट दोपहर 2 बजे मुंबई से रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी, जबकि आदमपुर से यह उड़ान शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम…
जालंधर (Public Updates TV): बिना टेस्ट दिए विदेश में बैठे छात्र के नाम पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने का मामला अब गहराता जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि एप्लीकेंट मार्च से यूरोप में स्टडी वीजा पर था, जबकि उसका मोबाइल नंबर राजस्थान से अपडेट किया गया था। सहायक आरटीओ विशाल गोयल ने मंगलवार को ट्रैक पर पहुंचकर दो घंटे तक कर्मचारियों से पूछताछ की और हेड ऑफिस चंडीगढ़ से पूरा डेटा मांगा है। जांच में पता चला कि टेस्ट ट्रैक की पुरानी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डिलीट हो चुकी है, अब एनआईसी से वीडियो और आईडी लॉग डिटेल्स मांगी गई…
जालंधर/करतारपुर (Public Updates TV): गैंगस्टर सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा सोमवार रात पुलिस पर फायरिंग कर धीरपुर गांव के पास फरार हो गया। करतारपुर पुलिस ने उसका पीछा किया, मगर सुक्खा अपनी थार कार खेतों में फंसने के बाद छोड़कर भाग निकला। फरार होते समय उसने एक स्विफ्ट कार लूट ली और चालक को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने सुक्खा के साथी कर्मजीत सिंह (वासी धीरपुर) को पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। थाना करतारपुर में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब…
अटारी/अमृतसर (Public Updates TV): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से ठीक पहले श्रद्धालुओं की आस्था पर पाकिस्तान की सियासत भारी पड़ गई। मंगलवार को अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान रवाना हुए जत्थे में शामिल 14 हिंदू श्रद्धालुओं को वाघा से वापस लौटा दिया गया, जबकि सिख श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया गया। पाकिस्तानी इमिग्रेशन अधिकारियों ने साफ कहा—“यह जत्था सिख श्रद्धालुओं का है, हिंदू नहीं जा सकते।” वापस लौटाए गए श्रद्धालुओं में लखनऊ और दिल्ली के दो जत्थे शामिल थे। दिल्ली जत्थे के मुखी अमर चंद ने बताया कि उन्हें बाकायदा वीजा जारी किया गया था, अटारी पहुंचने पर…
