Author: Public Updates Editor
अमृतसर (Public Updates TV): जिला देहाती पुलिस ने इटली से आए एनआरआई मलकित सिंह की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों — बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार पिस्टल, एक रिवॉल्वर, कई कारतूस और मैगजीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में एक विदेशी .30 बोर पीएक्स5 पिस्टल, एक .45 बोर विदेशी पिस्टल, एक .32 बोर पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल और बड़ी मात्रा में जीवित कारतूस शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये हथियार सीमा पार से अवैध रूप से मंगवाए गए थे और…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और जगतगुरु कुमार स्वामी ने शुक्रवार को जालंधर स्थित ऐतिहासिक सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर में पवित्र सरोवर की कार सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से इस पवित्र सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुंडियां, आम आदमी पार्टी पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पद्म भूषण बरजिंदर सिंह हमदर्द और मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। राज्यपाल और सभी अतिथियों ने कार…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक ऑटो में नौजवान का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जरनैल सिंह, निवासी राजपुरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह करीब डेढ़ साल पहले पटियाला से जालंधर आया था और यहां ऑटो चलाकर गुजारा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी से एसआई अजमेर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी परिसर…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर रोडवेज के ड्राइवर जगजीत सिंह की हत्या मामले में सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। गुरुवार को पूरे दिन जालंधर रोडवेज डिपो-1 में ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने जगजीत सिंह का शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया जब जगजीत का भाई बलविंदर सिंह भाई के किस्से सुनाते हुए फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने कहा, “जगजीत कहता…
मोगा (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मोगा की एडीसी (ADC) और नगर निगम कमिश्नर चारुमिता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को आदेश जारी किए। आदेश में पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) नियम 1970 का हवाला दिया गया है। सस्पेंशन की अवधि के दौरान चारुमिता का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ तय किया गया है, और उन्हें संबंधित अथॉरिटी की अनुमति के बिना कहीं जाने की इजाजत नहीं होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, धर्मकोट से बहादुरवाला तक नेशनल हाईवे परियोजना के लिए जमीन…
नई दिल्ली (Public Updates TV): देशभर में आवारा पशुओं और कुत्तों से बढ़ते हादसों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और नगरपालिकाओं को आदेश दिया है कि सड़कों, राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से सभी आवारा पशुओं को तुरंत हटाया जाए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि इसके लिए हाईवे निगरानी टीमें (Highway Patrol Teams) बनाई जाएं, जो सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर शेल्टर होम्स में रखे और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही अदालत ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज जालंधर दौरे पर रहेंगे, जहां वे सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल मंदिर में सरोवर की सफाई (कार सेवा) की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से होगी, जिसके बाद राज्यपाल पूजा-अर्चना में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सफाई सेवा करेंगे। जानकारी के अनुसार, मंदिर के सरोवर की कार सेवा इससे पहले 2003 और 2013 में करवाई जा चुकी है। इस बार यह सेवा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम में श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी…
होशियारपुर (Public Updates TV): शहर के नारायण नगर इलाके में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। झगड़े के दौरान गोली चलने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसमें एक युवक के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, विवाद जंगली ग्रुप और राणा ग्रुप के बीच हुआ, जिनके बीच पुरानी रंजिश लंबे समय से चली आ रही है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार टकराव हो चुका है। बताया जा रहा है कि अदालत में पुराने…
फतेहगढ़ साहिब (Public Updates TV): पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव चरनारथल में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने दोस्तों संग मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वजह थी — पिता द्वारा बहू पर गलत नजर रखना। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह, निवासी गांव चरनारथल, के रूप में हुई है, जो वाटर एंड सेनिटेशन विभाग में कार्यरत था। आरोपी बेटा रविंदर सिंह है, जबकि उसके साथी मनी और रविंद्र पाल सिंह भी हत्या में शामिल पाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद रविंदर सिंह…
नई दिल्ली (Public Updates TV): भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी एप 1xBet से जुड़े धन शोधन (PMLA) मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने धवन की ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति और रैना के ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड्स को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है। करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप ईडी का मानना है कि ऑनलाइन बेटिंग एप्स के जरिए…
