Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): नए साल 2026 के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जालंधर सिटी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। 31 दिसंबर 2025 की रात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर की गाइडलाइंस के अनुसार शहर भर में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। शहर के प्रवेश मार्गों पर 10 चेकपॉइंट, जबकि अंदरूनी इलाकों में 16 चेकपॉइंट व चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां SHO और GO तैनात रहेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 GO को फील्ड में उतारा गया है, वहीं शहर में 33 PCR गाड़ियां लगातार गश्त करेंगी। ट्रैफिक पुलिस एल्कोहॉलोमीटर से शराब पीकर…
जालंधर ( Public Updates TV): जालंधर पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर उन्हें AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), फाजिल्का नियुक्त किया गया है। जालंधर में तैनाती के दौरान नरेश डोगरा ने कई अहम और संवेदनशील मामलों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पुलिसिंग को मजबूती दी। उनके तबादले के बाद जालंधर पुलिस प्रशासन में जल्द ही नए डीसीपी की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। तबादले के बाद नरेश डोगरा ने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी…
जालंधर (Public Updates TV): वर्ष 2025 के दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व और एसपी (जांच) सरबजीत राय की निगरानी में अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इन प्रयासों के तहत एनडीपीएस, आबकारी, शस्त्र, जुआ, संपत्ति अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में ठोस और प्रभावी कार्रवाई की गई। एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 1,644 एफआईआर दर्ज कर 2,334 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 17 किलो 319 ग्राम अफीम, 969 किलो 434 ग्राम पोस्त, 8 किलो 623 ग्राम हेरोइन,…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं फरवरी–मार्च माह में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने डेट शीट भी जारी कर दी है, जिससे विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर ढंग से योजनाबद्ध कर सकेंगे। #PSEB #PunjabSchoolEducationBoard #Class12Exams #BoardExams2025 #DateSheetReleased #ExamSchedule #StudentsNews #EducationNews #PunjabNews #BreakingNews
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह गिल चंडीगढ़ हेड ऑफिस में तैनात थे और उन्हें जालंधर आरटीए का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में घर में घुसकर गर्भवती महिला और उसके परिवार से मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल, एसीपी पश्चिम आतिश भाटिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में रेखा वर्मा निवासी शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा जालंधर के बयान पर 27 दिसंबर को केस दर्ज…
जालंधर, (Public Updates TV): अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर अमनिंदर कौर ने इंडियन सिविल प्रोटेक्शन कोड 2023 के सेक्शन 163 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए, जिला जालंधर (देहाती) की सीमा के अंदर पतंग/गुड़िया उड़ाने के लिए सिंथेटिक/प्लास्टिक से बनी चाइना डोर की बिक्री, स्टोरेज और इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। यह आदेश 28 फरवरी, 2026 तक लागू रहेगा।
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र अंतर्गत रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यहां 20 वर्षीय युवक आशु की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशु निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशु अपने घर पर मौजूद था, इसी दौरान दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर आरोपियों ने आशु के पेट में चाकू घोंप दिया,…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर महानगर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहीद बाबूलाल सिंह नगर स्थित बब्बर ज्वेलर्स का है, जहां देर रात सुनियोजित तरीके से करीब एक दर्जन चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चोर सिब्बल से ताले तोड़कर दुकान के भीतर घुसे और कुछ ही मिनटों में 25 तोले चांदी व 6 तोले सोने के कीमती गहने समेटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार सोनू बब्बर के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। पूरी चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो…
अमृतसर/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार द्वारा 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के गायब होने के मामले में दर्ज किए गए पुलिस केस पर पांच सिंह साहिबान ने कड़ा एतराज जताया है। सिंह साहिबान ने इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्य प्रणाली में सरकार का सीधा हस्तक्षेप करार दिया। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के आदेश पर पहले ही इस मामले की जांच हो चुकी है और दोषियों को सजा भी दी जा चुकी है, इसके बावजूद पुलिस को दोबारा जांच सौंपना जानबूझकर किया गया हस्तक्षेप है। सिंह साहिबान ने स्पष्ट किया कि श्री गुरु…
