Author: Public Updates Editor
चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के 27 जिलों में नए जिला प्रधानों की नियुक्ति की है। इनमें कई मौजूदा और पूर्व विधायक शामिल हैं, जिन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब तीन महीने से चल रही इस प्रक्रिया के तहत मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा था। इसी के साथ सूरज ठाकुर और हीना कावरे को पंजाब कांग्रेस का सचिव बनाया गया है। राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के थाना फिल्लौर में तैनात इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और एक महिला से वीडियो कॉल पर अभद्र बातचीत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। अब पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आयोग ने निर्देश दिया है कि डीएसपी फिल्लौर बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अश्लील बातचीत करने…
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को गैंगस्टरों के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती माँगने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक को 8 नवंबर को एक विदेशी नंबर से पहला धमकी भरा फोन आया था। जब उन्होंने कॉल को नजरअंदाज किया, तो अगले ही दिन फिर से धमकी दी गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। विधायक ने तुरंत इस मामले की शिकायत जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दी है। फिलहाल…
जालंधर (Public Updates TV): शहर के न्यू जवाहर नगर इलाके में नगर निगम की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘Cloud 9 हॉस्पिटल’ की अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को सील कर दिया। निगम अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बिल्डिंग में नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं किया जा रहा और पार्किंग एरिया की जगह दूसरे ढांचे का निर्माण किया गया है। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देश पर MTP मेहरबान सिंह और ATP रविंदर ने मौके पर निरीक्षण किया, जहां अनियमितताएं मिलने पर पूरी बिल्डिंग को तुरंत सील कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक,…
तरनतारन (Public Updates TV): पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर आज, 11 नवंबर को हो रहे उपचुनाव में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। सुबह 9 बजे तक 11% मतदान दर्ज किया गया। इस बीच, एक पोलिंग बूथ के बाहर BJP के काउंटर के पास संदिग्ध कार खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत गाड़ी को हटवाकर जांच शुरू कर दी। कार मालिक की तलाश की जा रही है। वहीं, फिलीपींस से आए एनआरआई वोटर जगदीश सिंह ने भी लोकतंत्र के इस…
मुंबई (Public Updates TV): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता बढ़ती जा रही है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। इसी बीच कई न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैला दीं, जिसके बाद परिवार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई। बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा— “पापा की हालत अब स्थिर है, कृपया…
मुंबई/पंजाब (Public Updates TV): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार और फिल्म जगत में शोक की लहर देओल परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने के बाद बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया था। अस्पताल के बाहर सनी देओल भावुक नजर आए, जबकि बॉबी देओल शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और…
नई दिल्ली (Public Updates TV): राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल, ब्लास्ट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के स्रोत…
जालंधर (Public Updates TV): शादी के सीज़न में जहां होटल और पैलेस मालिक शराब के मनमाने रेट वसूलकर लोगों की जेबों पर बोझ डाल रहे थे, अब उस पर पंजाब सरकार ने सख्त शिकंजा कस दिया है। एक्साइज विभाग ने एक आधिकारिक चिट्ठी जारी कर शराब के अधिकतम रेट (Maximum Retail Price) फाइनल कर दिए हैं। साथ ही सभी होटलों और पैलेस मालिकों को यह रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई होटल या पैलेस तय रेट से ज्यादा रकम वसूलता है, तो ग्राहक सीधे अपने जिले के डिप्टी कमिश्नर को शिकायत कर सकते…
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। जालंधर कांग्रेस के एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वडिंग लगातार एससी और सिख समाज का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। काहलों ने जिला प्रधान, कांग्रेस लीगल, ह्यूमन राइट्स और आरटीआई विभाग जालंधर के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राजा वडिंग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान पूर्व गृह मंत्री बूटा…
