Author: Public Updates Editor
श्रीनगर/पंजाब (Public Updates TV): श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में आयोजित कीर्तन दरबार में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धा भेंट करते हुए सिख संगत के साथ भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आप नेता दीपक बाली और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु साहिब के प्रेम, शांति, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर…
GST_Raid : घर व दफ्तर पर छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जीएसटी विभाग ने मंगलवार को अग्रवाल ढाबा के मालिक के घर और कार्यालय पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में करीब 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने जीएसटी से संबंधित कई संदिग्ध बिल, महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला टैक्स चोरी की बड़ी जांच की ओर इशारा करता है। छापेमारी के बाद शहर में हलचल मच गई है और…
सरकार की चुप्पी से हिन्दुओ में रोष: श्री ब्रह्मानंद गिरी महाराज जी जालंधर (Public Updates TV): श्री हिन्दू तख्त मुखी ब्रह्मानंद गिरी महाराज जी द्वारा पंजाब में भगवा मार्च का ऐलान किया गया है जिसके चलते आज जालंधर में एक बैठक आयोजित किए गई जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल अग्रवाल,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंडित पवन भनोट और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। हिन्दू सामाज में एकता व जागरूकता धार्मिक व सांस्कृतिक संरक्षण प्राचीन परंपराओं मंदिरों और विरासत स्थलों के संरक्षण हेतु सहयोग और सहायता योजनाओं…
न ई दिल्ली/सऊदी अरब (Public Updates TV): सऊदी अरब में सोमवार देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मक्का से मदीना जा रहे भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई। मरने वालों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे और उमरा के लिए सफर कर रहे थे। हादसा भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे, मदीना से करीब 160 किलोमीटर दूर मुहरास इलाके में हुआ। कई…
युद्ध नशे के विरुद्ध : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की, 2 गिरफ्तार जालंधर (Public Updates TV): पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ कैंपेन के तहत, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़ा ऑपरेशन करते हुए इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे कमर्शियल क्वांटिटी में 205 ग्राम कोकीन, 2 किलो चरस, 20 ग्राम आईस, 22 ग्राम एलएसडी टैबलेट, 2 गैर-कानूनी हथियार और 5 जिंदा राउंड बरामद किए है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह ऑपरेशन पंजाब…
जालंधर (Public Updates TV): आदर्श नगर चौपाटी पर हुई मारपीट की घटना में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शरारती तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि घटना से संबंधित मुकदमा थाना डिवीजन नंबर 2 में 14 नवंबर 2025 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता बरबियन राम बरई प्रसाद, जो आदर्श नगर में फलों की दुकान लगाते हैं, ने शिकायत दी थी कि 13 नवंबर को कुछ हथियारबंद युवक आए और उन पर हमला…
फरीदकोट (Public Updates TV): फरीदकोट में थाना सदर पुलिस ने एक कारोबारी से 8 लाख रुपये वसूलने वाले ब्लैकमेलिंग गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन महिलाओं और कांग्रेस से जुड़े दो पूर्व सरपंच समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरनीत सिंह घुदुवाला, राजविंदर सिंह पप्पू सिमरेवाला, वरिंदर सिंह, परमजीत कौर, लवप्रीत कौर और नवदीप कौर शामिल हैं। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि नवदीप कौर ने उसे एक ‘गलत वीडियो’ दिखाने का झांसा देकर मिलने बुलाया। मुलाकात के दौरान वीडियो न दिखा पाने पर उसने विदेश जाने के लिए 2–3…
मोगा/चंडीगढ़ (Public Updates TV): मोगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बोहना चौक के रहने वाले मज़दूरी कर परिवार चलाने वाले अजमेर सिंह को अचानक GST विभाग से 35 करोड़ रुपये का नोटिस मिला। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अजमेर सिंह के लिए यह नोटिस किसी सदमे से कम नहीं था। अजमेर सिंह के मुताबिक, साल 2022 में भी उन्हें 21 लाख रुपये का GST नोटिस मिला था। उस समय उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जांच की गुज़ारिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार जब वे स्पष्टीकरण लेने के लिए लुधियाना GST दफ़्तर पहुँचे…
अमृतसर (Public Updates TV): पंजाब सरकार ने अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई तेज करते हुए एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि जिले में सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ समय पर और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण कई आपराधिक घटनाओं को रोका नहीं जा सका। सरकार का कहना है कि बढ़ते गैंगस्टरवाद पर काबू पाने के लिए सख्त और तेज कदम उठाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए बताया गया कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत…
श्रीनगर (Public Updates TV): जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात जो कुछ हुआ, उसने पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। रात 11:22 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर अचानक हुए भीषण धमाके में एक तहसीलदार, एक इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज 92 आर्मी बेस हॉस्पिटल और SKIMS सौरा में जारी है, जहां टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट तब हुआ जब पुलिस एक बड़े आतंकी मॉड्यूल से…
