Author: Public Updates Editor

जालंधर (Public Updates TV): पुलिस ने नगर कौंसिल नकोदर के प्रधान नवनीत ऐरी, पूर्व प्रधान आदित्य भटारा और सस्पेंडेड क्लर्क अशोक कुमार के खिलाफ सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जिस के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बीती 25 सितंबर को म्युनिसिपल काउंसिल के ईओ रणधीर सिंह किसी मीटिंग के लिए जालंधर गए थे। उनके जाने के बाद पूर्व प्रधान आदित्य भटारा ऑफिस आए और मौजूदा प्रधान नवनीत ऐरी के साथ मिलकर साजिश रची। क्लर्क अशोक कुमार को कमरा नंबर 9 (प्रधान के कमरे) में बुलाया…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन आज जालंधर पहुंच रहा है, जो रात को डेरा श्री संत गढ़ साहिब में विश्राम करेगा। कल 22 नवंबर को नगर कीर्तन जालंधर शहर के कई इलाकों से होकर आगे प्रस्थान करेगा। इसके चलते कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है, ताकि संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन सहजता से कर सके और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। शहर में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए…

Read More

पैर–बाजू में फ्रैक्चर, मारुति शोरूम पर लापरवाही के आरोप जालंधर (Public Updates TV): जालंधर के चौगिट्टी इलाके में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां GRP की महिला कॉन्स्टेबल रेखा अपनी 9 वर्षीय बेटी को स्कूल से लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वह चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास पहुंचीं, करतारपुर स्थित मारुति शोरूम की एक कार ने अचानक ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। राहगीरों ने तुरंत पत्नी के परिजनों को फोन कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि रेखा के पैर, बाजू और एक उंगली में फ्रैक्चर…

Read More

लुधियाना (Public Updates TV): पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास पुलिस ने दो आतंकियों के साथ मुठभेड़ की। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस को PAK-ISI टेरर मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों की गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आतंकी ग्रेनेड लेने आए थे और पंजाब में बड़ा हमला करने की फिराक में थे। घेराबंदी देखते ही आतंकियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और DCP की गाड़ी को भी निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीबारी के दौरान एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी। 3 गोली…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में जालंधर में 21 और 22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले नगर कीर्तन के मार्ग में मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

Read More

अमृतसर (Public Updates TV): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का आधिकारिक यूट्यूब चैनल अचानक बंद कर दिया गया है। यूट्यूब का कहना है कि 30 अक्टूबर को अपलोड की गई एक कथा-प्रचार वीडियो उनकी कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करती थी, जिसके चलते चैनल को टर्मिनेट किया गया। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी रघुवीर सिंह ने यूट्यूब के इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि वीडियो केवल सिख इतिहास पर आधारित थी और किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करती। SGPC का कहना है कि यह धार्मिक प्रसारण पर अनुचित रोक है।…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): काला खेहड़ा कॉलोनी, करतारपुर में देर शाम बड़ा हादसा हो गया जब एक कार सवार व्यक्ति ने रंजिश के चलते मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में हरपाल उर्फ रोमी को दो गोलियां लगीं। घायल युवक को पहले करके सिविल अस्पताल करतारपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार हरपाल उर्फ रोमी अपने भाई के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था कि अचानक कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनके पास आकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बुधवार शाम पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित जालंधर में 21 नवंबर को पहुंचने वाले नगर कीर्तन के रूट का जायजा लिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित दौरा करते हुए विधायक, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मौके पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विधायक बलकार सिंह ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा यादगारी समागम करवाए…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): अमनदीप सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्षद पति सुदेश भगत, अमनदीप की मंगेतर कशिश, उसके पिता हैप्पी, मां रेखा और नानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह केस भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। परिवार के अनुसार, अमनदीप और कशिश के प्रेम संबंध थे और 9 दिसंबर 2023 को दोनों की होटल में मंगनी भी कर दी गई थी। योजना थी कि तीन वर्ष बाद दोनों की शादी की जाए। लेकिन आरोप है कि कशिश के परिवार — मां, पिता और नानी — इस रिश्ते से खुश नहीं थे।…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): जालंधर से सटे फगवाड़ा में शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिम्मी करवल पर शनिवार को बाज़ार के बीचों-बीच जानलेवा हमला हुआ, जिसमें नेता का कान कट गया और बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई। वारदात के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष फैल गया है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने विरोधस्वरूप जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर धरना देने और बाज़ार बंद रखने का ऐलान कर दिया है। दुकानदारों ने बताया कि हमलावर कई दिनों से धमकियां दे रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस को तीन दिन पहले दी गई थी, लेकिन कार्रवाई के अभाव…

Read More