Author: Public Updates Editor
जालंधर (Public Updates TV): जालंधर में एक एनआरआई दंपती के साथ करोड़ों की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। कनाडा के सरी में रहने वाली प्रवीण कुमारी ने आरोप लगाया है कि गोल्डन एवेन्यू निवासी उनके रिश्तेदार निंदर और उसकी पत्नी अवतार कौर ने एयरलाइंस बिजनेस में निवेश का झांसा देकर 4.28 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़िता के अनुसार, 2018 में आरोपियों ने 20% सालाना रिटर्न का लालच देकर शुरुआत में 10 लाख रुपये, फिर ₹66,500 डॉलर और इसके बाद नूरमहल में उनके बैंक खाते से ₹3.40 करोड़ अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 2020 में 21 हजार कैनेडियन…
गुरदासपुर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): गुरदासपुर में पुराना शाला स्थित दऊवाल मोड़ पर पुलिस और अपराधियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश नवीन और कुश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल और एक काले बैग में छिपाए गए ग्रेनेड बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता (Anti Bomb Squad) ने पूरे क्षेत्र की जांच की और संदिग्ध आयटम्स को कब्जे में लिया। एसपी युवराज सिंह…
जालंधर (Public Updates TV): DAV कॉलेज में दो दिन लगातार हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से सुलझा लिया है। सामने आए वीडियो में चोर आराम से कॉलेज की दीवार फांदकर पहले दिन दो पानी की मोटरें और अगले दिन गैस सिलेंडर चोरी करता हुआ दिख रहा है। आरोपी चोरी किया सामान दीवार पर रखकर पीछे वाले गेट से भाग जाता था। प्रोफेसर सौरभ राज की शिकायत पर थाना डिवीजन-1 पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और आरोपी की फोटो निकालकर लोगों से पहचान करवाई। ASI कुलविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान होने…
ਜਲੰਧਰ (Public Updates TV): ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਗ਼ੈਰ ਸਰਕਾਰੀ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਦਬਾਅ ਬੇਹੱਦ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਇਸ ਨਾਲ ਇਕ ਪਾਸੇ ਜਿਥੇ ਵਿਚਾਰ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਘਟਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਆਜ਼ਾਦ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਢੰਗ ਨਾਲ ਆਪਣਾ ਰੋਲ ਅਦਾ ਕਰਨ ਵਿਚ ਵੀ ਵੱਡੀਆਂ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੀਡੀਆ ਅਦਾਰਿਆਂ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਕਰਮੀਆਂ ਵਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਦਾ ਮਿਲ-ਜੁਲ ਕੇ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ, ਤਾਂ ਹੀ ਮੀਡੀਆ ਨਿਰਪੱਖ ਪੱਤਰਕਾਰੀ ਦੀ ਆਪਣੀ ਵਿਰਾਸਤ ਅਗਲੀਆਂ ਪੀੜੀਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਸਕੇਗਾ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਵੀ ਆਪਣਾ ਬਿਹਤਰ ਰੋਲ ਨਿਭਾਅ ਸਕੇਗਾ। ਮੀਡੀਆ ਦੇ…
जालंधर (Public Updates TV): 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा अचानक टल गया। हालांकि उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी की लीडरशिप पहले ही परिवार से मुलाकात कर चुकी है और सरकार ने पीड़िता की मां को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी 9 दिन के पुलिस रिमांड पर है। शनिवार सुबह लेदर कॉम्प्लेक्स रोड स्थित गंदे नाले पर लोगों ने हत्या के विरोध में…
जालंधर (Public Updates TV): उत्तर भारत में हर साल की तरह इस बार भी घने कोहरे का असर रेल संचालन पर भारी पड़ने लगा है। इसी को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर के पहले सप्ताह से लेकर मार्च तक 56 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इन रद्द की गई ट्रेनों में जालंधर और जालंधर कैंट से होकर गुजरने वाली 22 महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां शामिल हैं, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने यात्रा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लगभग दो महीने पहले ही यात्रियों को सतर्क करना शुरू कर…
जालंधर/चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर राज कमल चौधरी ने बताया कि 1 दिसंबर से नामांकन शुरू होंगे, जो 4 दिसंबर तक चलेंगे। 5 दिसंबर को स्क्रूटनी होगी और 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों को 6 दिसंबर को ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए 14 दिसंबर को मतदान और 17 दिसंबर को मतगणना होगी। पंजाब भर में जिला परिषद की 357 सीटों और पंचायत समितियों की 2863 सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे। इस बार चुनाव EVM…
चंडीगढ़ (Public Updates TV): जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अधिकारियों को तैनात करने के उद्देश्य से पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 61 डीएसपी के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसी के साथ 6 एसीपी को प्रमोट कर डीएसपी रैंक पर नियुक्त किया गया, जबकि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे 15 अधिकारियों को डीएसपी पद पर तैनात किया गया है। चुनाव से पहले इतने बड़े…
जालंधर/पंजाब (Public Updates TV): किलोमीटर स्कीम के विरोध और सरकार पर वादाखिलाफी के आरोपों के बीच पंजाब रोडवेज, PRTC और Punbus कर्मचारियों ने प्रदेशभर में बस स्टैंड बंद कर चक्का जाम कर दिया है। देर रात यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और अनिश्चितकाल के लिए सेवाएं ठप कर दीं। पटियाला में हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों का रोष और बढ़ गया। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा— “क्या यही बदलाव लाना चाहते थे?” रात के समय 3–4 बजे यूनियन नेताओं…
जालंधर/शाहकोट (Public Updates TV): पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए हवाला फंडिंग और जासूसी नेटवर्क की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। हरियाणा पुलिस ने शाहकोट के प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी अजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नूंह (हरियाणा) पुलिस द्वारा ISI से जुड़े हवाला नेटवर्क में वकील रिजवान की गिरफ्तारी के बाद की गई, जिसने पूछताछ में अरोड़ा का नाम उजागर किया। रिजवान ने बताया कि उसने अजय अरोड़ा को हाल ही में 30–35 लाख रुपये हवाला चैनल के माध्यम से भेजे थे, जिसे विदेश में बैठे एक व्यक्ति के पास पहुंचाया जाना था। जांच में…
