Author: Public Updates Editor

जालंधर (Public Updates TV): शहर के प्रताप बाग इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे शराब के ठेके में अचानक आग लग गई। आग लगते ही शराब ने तेजी से आग पकड़ ली और लपटें सड़क के उस पार तक पहुंच गईं। गर्मी बढ़ने पर शराब की बोतलें फटने लगीं, जिनकी तेज आवाज आसपास के घरों तक सुनाई दी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के समय ठेके के अंदर सेल्समैन सचिन सो रहा था। उसने बताया कि रजाई में दम घुटने और गर्मी महसूस होने पर उसकी नींद खुली। उठकर देखा तो ठेके के एक कोने में आग…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): लांबड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुवारां पुली के पास करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की बाजू में इंजेक्शन की सिरिंज लगी हुई थी, जबकि पास में उसके जूते रखे मिले। दोनों पैरों पर रगड़ों के निशान और जख्म पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत ओवरडोज से हुई, हालांकि पुलिस शव को कहीं और से लाकर फेंके जाने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। मृतका के शरीर पर पहचान से जुड़े कई टैटू बने हुए हैं। एक बाजू पर…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 02 जनवरी 2026, को जालंधर शहर में भव्य और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित रूट और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है,…

Read More

जालंधर/अमृतसर (Public Updates TV): पंजाब की राजनीति और सिख संस्थाओं से जुड़े गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से जुड़े माने जाने वाले पीए सतिंदर कोहली की गिरफ्तारी की खबर सामने आई। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने उन्हें पंचकूला से हिरासत में लिया है। सतिंदर कोहली का नाम पहले ही श्री गुरु ग्रंथ साहब के 328 पावन स्वरूप चोरी मामले में सामने आ चुका है, जिससे यह कार्रवाई राजनीतिक और पंथक दृष्टि से बेहद संवेदनशील बन गई है। बताया जा रहा है कि कोहली…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): नए साल के पहले ही दिन शहर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 25 किलो देसी घी, 7 से 8 टीन रिफाइंड व डालडा और लगभग 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकान के मालिक विनय गुप्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चोर पहले दुकान से देसी घी लेकर फरार हुए और कुछ देर बाद दोबारा लौटकर रिफाइंड व डालडा के टीन भी उठा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): पंजाब पुलिस में वर्षों तक ईमानदारी, समर्पण और अनुशासन के साथ सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एसएसपी कार्यालय, जालंधर देहाती में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसएसपी जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने की। उनके साथ एसपी पीबीआई मनजीत कौर, एसपी मुख्यालय मुकेश कुमार और सेवानिवृत्त एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जालंधर देहाती पुलिस के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, ब्रांच इंचार्ज और…

Read More

जालंधर (Public Updates TV)। शहर के मिट्ठा बाजार इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक होने के कारण 22 वर्षीय युवती की दम घुटने से मौत हो गई। मृतका मुनमुन चितवन, शिवसेना के उत्तर भारत प्रमुख दीपक कंबोज की बेटी थीं। सबसे भावुक कर देने वाली बात यह रही कि नववर्ष के दिन ही मुनमुन का जन्मदिन था और घर में जश्न की तैयारियां चल रही थीं, जो पल भर में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, मुनमुन रोज की तरह नहाने के लिए बाथरूम…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): वर्ष 2025 के दौरान जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए अपराधियों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त श्रीमती धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई। इस दौरान कुल 3,535 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 2,451 मामलों को अदालतों में पेश किया गया, जो समयबद्ध जांच और मजबूत पुलिसिंग को दर्शाता है।  गंभीर अपराधों पर सख्ती, उच्च खुलासा दर इस वर्ष 431 गंभीर अपराध दर्ज किए गए, जिनमें से 243 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। इनमें…

Read More

जालंधर (Public Updates TV): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत अवैध आप्रवासन से जुड़े ‘डंकी रूट केस’ में धन शोधन की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 18 और 19 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में 13 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 4.68 करोड़ रुपये नकद, लगभग 8.07 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें (5.9 किलो), 2.7 लाख रुपये के सोने के सिक्के और करीब 6.42 करोड़ रुपये की चांदी की छड़ें (313 किलो) बरामद कर जब्त की हैं। इसके अलावा…

Read More

चंडीगढ़/जालंधर (Public Updates TV): पंजाब में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में अब 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा और 8 जनवरी से स्कूल नियमित रूप से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बच्चों और स्कूल स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।…

Read More