जालंधर (Public Updates TV): जंग के हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद शरारतियों की हरकतों पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठया है। क्योंकि लो डरे और सहमे हुए थे और शरारती लोग तनाव के बीच पटाखे चलाकर दहशत फैला रहे थे। पंजाब बॉर्डर से सटे इलाकों सहित जालंधर और कपूरथला में भी पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन से हमला हुआ। मगर इसी दौरान जालंधर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पटाखे चलाए गए और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की।
पटाखे की आवाजों को मिसाइल ब्लास्ट बताया ताकि लोग परेशान हों। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये एफआईआर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना आठ की पुलिस द्वारा दर्ज की गई है। एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा- भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच जब उस पर विराम लग गया तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए देर रात पटाखे और आतिशबाजी चलाई गई। इससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग डरे सहमे रहे।
पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी करवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों को चेतायाथा कि ऐसा कोई काम ना करें जिससे बाद में परेशानी हो और लोगों में डर का माहौल बने।