जालंधर (Public Updates TV)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके का नया इंचार्ज नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इससे पहले केवल मनीष सिसोदिया द्वारा मौखिक घोषणा की गई थी, लेकिन अब नितिन कोहली की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लग गई है।
पार्टी के इस फैसले को क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नितिन कोहली को संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से बेहतर तालमेल के लिए जाना जाता है। अब वे हलके के मुद्दों और जनता की समस्याएं सीधे तौर पर सुनेंगे और पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। उनकी नियुक्ति से AAP का उद्देश्य न केवल संगठन को मजबूत करना है, बल्कि जनता से जुड़ाव और जवाबदेही को भी बढ़ाना है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि नितिन कोहली की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। AAP नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से जालंधर सेंट्रल में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
AAP की ओर से जारी किए गए इस लेटर के बाद अब नितिन कोहली क्षेत्र में सक्रिय रूप से नजर आएंगे और आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।