चंडीगढ़/जालंधर। नशे के खिलाफ युद्ध और ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से जुड़े मामलों में हाल ही में सस्पेंड किए गए दो पुलिस अधिकारियों को पंजाब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए बहाल कर दिया है। इन अधिकारियों में हरप्रीत सिंह मंढेर और स्वर्णदीप सिंह शामिल हैं।
Advertisement
जांच में आरोप साबित न होने के चलते दोनों के सस्पेंशन ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। हरप्रीत सिंह मंढेर की वापसी के साथ उन्हें एक बार फिर जालंधर का एसएसपी विजिलेंस नियुक्त किया गया है, जबकि स्वर्णदीप सिंह को एआईजी फ्लाइंग स्क्वॉड, एसएएस नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले को पुलिस महकमे में बड़ी हलचल और राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
Advertisement