जिला प्रशासन में कई पाबंदियां लगाई, खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर; डीसी बोले- भीड़ ना लगाएं और ऊंची इमारतें/मॉल बंद रखें
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर में सुबह धमाकों के बीच 8:09 पर रेड अलर्ट का सायरन बजा। जिसके बाद एहतियात बरतते हुए 88.46 पर जिला प्रशासन ने कई पाबंदियां लगा दी हैं।
उधर देर रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले में गांव कंगनीवाल में खुले में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन बम गिरा जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं वेस्ट हल्के के गांव नाहलां में भी लोगों को उपकरण बरामद हुए हैं।
इसके साथ ही देर रात जालंधर में क़रीब 8 धमाके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर के अलग अलग इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई। जिसके बाद लोगों में खौफ पनप गया है।
प्रशासन ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होने पर रोक लगा दी। घर से निकलने को मना किया गया है। प्रशासन ने ऊंची बिल्डिंगों में जाने से रोका है, वहीं जालंधर कैंट और आदमपुर मार्केट को बंद रखने के आदेश दिए हैं। जालंधर में माल और कमर्शियल इमारत को बंद रखने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने कहा लोग घबराए नहीं स्थिति कंट्रोल में है जो आदेश मिल रहे हैं उनका पालन करें।
जानकारी अनुसार जालंधर के कैंट, गाँव कंगनीवाल, शक्ति नगर, माडल हाऊस इलाकों में धमाके की आवाजें सुनी गई है। उक्त इलाकों में जोरदारलाजपत नगर, धमाके हुए हैं, जिसके बाद पूरा इलाके में ब्लैकआऊट हो गया है।
वहीं एक के बाद के धमाके की आवाजें आ रही हैं। शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिसके बाद प्रशासन की तरफ से इलाके में एकदम ब्लैकआऊट कर दिया गया है।