चंडीगढ़ में सुबह बजा हमले का सायरन, विदेशी क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तान लीग छोड़कर घर लौटने की बात कहने के बाद अब यूएई में होगी लीग
नई दिल्ली/चंडीगढ़ /जम्मू (Public Updates TV): भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात को देखते हुए फरीदकोट में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वही सुबह चंडीगढ़ में हमले का सायरन बजाने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। वीरवार शुक्रवार की रात को बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल आसमान में देखी गई।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक भारत ने 60 से अधिक ड्रोन और आठ मिसाइल्स मार गिराईं हैं। वहीं पूंछ सहित अन्य जगहों पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
दूसरी तरफ पाकिस्तान लीग खेल रहे विदेशी क्रिकेटर घर जाना चाहते है जिसके बाद पाकिस्तान ने लीग को यूएई में शिफ्ट कर दिया है। बड़ी मुश्किल से क्रिकेटर कराची से जान बचाकर निकले।
Advertisement