जम्मू/ चंडीगढ़ (Public Updates TV): पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग की। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के झूठों का जवाब दिया। गुरदासपुर में भी सायरन बजे हैं।
भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए हैं। पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने का प्रयास किया। सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन हमला किया है। भारतीय वायु सेना ने करारा जवाब दिया है। जम्मू में ब्लैक आउट कर दिया है। यहां सायरन की आवाज गूंज रही है। यहां फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है।
Advertisement
Advertisement