पंजाब/चंडीगढ़ (Public Updates TV): भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, पठानकोट सहित पांच जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वही मुख्यमंत्री पंजाब भगवत मान ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
पंजाब आप अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कहते हैं कि कल पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना और देशवासियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब की पाकिस्तान से लगती सीमा को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
पंजाब पुलिस दूसरी रक्षा पंक्ति के तौर पर तैयार है। सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक समारोह और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन कर रही है।