गोवा/चंडीगढ़ (Public Updates TV): शनिवार सुबह उत्तरी गोवा के शिरगांव में निकाली जा रही धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से करीब छह लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई यात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे के बाद सीएम प्रमोद सावंत घायलों का हुए लोगों का हाल जानने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
Advertisement
उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
Advertisement