Public Updates ( काजल तिवारी )-: पंजाब में पवित्र स्थल श्री दरबार साहिब के सरोवर में एक महिला की लाश मिलने की ख़बर सामने आई है। शव को बहार निकालते ही सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। उस लाश को कब्जे में ले लिया गया है थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को सौप दिया गया। अभी इस बात की सुचना तो नहीं मिली है की वह महिला सरोवर में कैसे गिरी।
आपको बता दे की इस बात का पता नहीं लगाया गया है की महिला गलती से गिरी है या फिर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संबंधित थाना सिटी तरनतारन के सब इंसपैक्टर विपन कुमार ने बताया कि देर शाम मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अगली जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement

