अमृतसर Firing between police and smugglers: बड़ी खबर सामने आ रही है की अमृतसर से जहां सुबह-सुबह पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। तस्करों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जो गोला- बारूद की डिलीवरी करने आए थे।
पुलिस ने बताया की उनको गुप्त सूचना मिली थी की यहाँ गोला बारूद की डिलीवरी होने जा रही है जिसके बाद पुलिस उस पार्क में पहुंच गई। जैसे ही दोनों तस्कर वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में जब पुलिस ने गोलिया चलाई तो एक तस्कर को जा के गोली लगी और दूसरा भागते हुए घायल हो गया।
Advertisement

पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर नशे और गोली बारूद की डिलीवरी भी करते है। फिलहाल दोनों तस्करो को अस्पताल में दखिल करवा दिया है और पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

Advertisement

