Public Updates tv Chandigarh: कैब बुक करके अपने ऑफिस या घर पहुंचने वाले लोंगो के लिए अहम खबर सामने आई है। बता दे की चंडीगढ़ में एक बार फिर से कैब और ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए हैं। सेक्टर 17 में उक्त लोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। चालकों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है की हमे सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन हमारी मागो को पूरा नहीं किया जा रहा हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है की शहर में टैक्सियां अवैध रूप से चल रही हैं। लेकिन पुलिस न तो चालान काटती है न ही उनको कुछ बोल रही है , लेकिन अगर हम से कोई ऐसा करे तो तुरंत ही बिना बात के चलान काट दिया जाता हैं। बाइक और टैक्सियों की टैक्स कम होने की वजह से सावरिया उन्ही का इस्तेमाल कर रही है तो हमारा गुजारा कैसे होगा हमारा घर कैसे चलेगा हमारे बच्चे कैसे खाएंगे।
Advertisement
Advertisement

