Public Updates ( काजल तिवारी ) -: बड़ी खबर सामने आ रही है की भ्रष्टाचार्य के मामले में घिरे फिरोजपुर के पूर्व DSP सुरिंदर बांसल की रैगुलर जमानत याचिका अदालत ने नामंजूर कर दी है |
जिला पुलिस को मिली शिकायतों एवं सूचनाओं की जांच के आधार पर पुलिस ने 6 दिसंबर को DSP बांसल की स्थानीय ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी रिहायश की तलाशी ली थी और इसके बाद बांसल के खास आदमी गुरमेज सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। गुरमेज सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने DSP बांसल को भी गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच शुरू की थी।
Advertisement

Advertisement

