जालंधर (Public Updates TV): पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के आरटीए (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी) रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह गिल चंडीगढ़ हेड ऑफिस में तैनात थे और उन्हें जालंधर आरटीए का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था।
चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए के गनमैन ने जब उन्हें बाथरूम में अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
रविंदर सिंह गिल अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं, जिनमें से एक की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। उनका अंतिम संस्कार बठिंडा में किया जाएगा।

