चंडीगढ़/मोहाली (Public Updates TV): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न पूरी तरह बदल दिया है। अब 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आसान प्रश्नों की संख्या 10% कम और मुश्किल प्रश्नों की संख्या 10% बढ़ा दी गई है। बोर्ड का कहना है कि यह कदम प्रश्नपत्रों को अधिक विचारशील, व्यावहारिक और गुणवत्ता आधारित बनाने के लिए उठाया गया है।

नए सिस्टम में छात्रों को केवल टेक्स्टबुक एक्सरसाइज रटकर पास होना मुश्किल होगा, क्योंकि अब 25% प्रश्न सीधे चैप्टर के बीच से पूछे जाएंगे। इससे छात्रों को पूरा विषय पढ़कर समझना होगा। शिक्षा विभाग ने टीचर्स को भी निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे नए पैटर्न के अनुसार ही पढ़ाई करवाएं और रटने की आदत को कम करें।
पिछले कुछ वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में कई छात्रों के 100% अंक आने के बाद PSEB पर सवाल उठे थे। इसी के चलते बोर्ड ने अब प्रश्नपत्रों का डिफिकल्टी लेवल बढ़ाते हुए नया पैटर्न लागू किया है।
क्या बदला PSEB ने?
🔹 ऑब्जेक्टिव प्रश्न अब सिर्फ 25%
पहले 40% ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते थे, अब इन्हें घटाकर 25% कर दिया गया है।
🔹 75% प्रश्न एक्सरसाइज से, 25% बीच से
अब 75% प्रश्न एक्सरसाइज में से और 25% प्रश्न चैप्टर के कंटेंट में से पूछे जाएंगे।
🔹 डिफिकल्टी लेवल में बड़ा परिवर्तन
पहले: 40% आसान, 40% औसत, 20% मुश्किल
अब: 30% आसान, 40% औसत, 30% मुश्किल
नए नियमों के बाद छात्रों की परीक्षा तैयारी का तरीका काफी बदल जाएगा और बोर्ड परीक्षाएँ पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगी।
#PSEB #PunjabEducation #BoardExam2026 #ExamPatternChange #EducationNews #StudentsAlert #PunjabUpdates #PunjabNews #SchoolEducation #PSEBUpdates #EducationReform #StudentNews #BreakingNews

