Public Updates ( काजल तिवारी ) -: दिवाली के इस मौके पर पंजाब में बढ़ी ठंड कई इलाको में दिखी धुंध | अब रातो के साथ -साथ दिन के तापमान भी गिरने लगा है | पंजाब के कई इलाको में गत दिन घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित रहा और कई जगहों पर सड़क हादसे भी हुए है |
बीते दिनों लुधियाना में रात का तापमान सबसे कम और पटियाला में दिन के समय अधिक तापमान रहा है आइए आपको बताते है होने वाले बदलाव के बारे में लुधियाना में न्यून्तम तापमान 8 . 8 डिग्री सेल्सियस आम से 4 . 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया |
Advertisement
ऐसी तरह आपको बता दे की पटियाला में अधिकतम 29. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | वही मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी |
Advertisement

