चंडीगढ़ (Public Updates TV): पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। करीब 12 दिनों तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
जानकारी के अनुसार, राजवीर का पिंजौर के पास सड़क हादसा हुआ था, जब वह बद्दी से शिमला जा रहे थे। दुर्घटना के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी हुआ था। इसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
फैंस और परिवार पिछले कई दिनों से उनकी सेहत में सुधार के लिए अरदास कर रहे थे। हालांकि बुधवार को अचानक अस्पताल में परिवार की बढ़ी हलचल के बीच उनकी मौत की पुष्टि हुई।
राजवीर जवंदा ने “22 ਫੁੱਲਾਂ ਵਾਲੇ”, “ਮੁੰਡਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ” और “ਸਿੰਘਣੀਆਂ” जैसे लोकप्रिय गानों से पंजाब ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई थी। उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है।