जालंधर (Public Updates TV): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से punjab में मौसम अचानक बदल गया है। सोमवार (6 अक्टूबर) को हुई बारिश के बाद राज्य का तापमान 24 घंटे में 8.1 डिग्री सेल्सियस 1àaqaतक गिर गया, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
अब अधिकतम तापमान सामान्य से 9°C कम दर्ज किया गया है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 28.1°C फरीदकोट में रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। इनमें से लुधियाना और जालंधर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, चेतावनी वाले जिलों में तेज बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।
🌦️ मुख्य बिंदु
12 जिलों में यलो अलर्ट जारी।
तापमान में 8.1°C की गिरावट।
लुधियाना-जालंधर में सुबह से बरसात।
40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।