नई दिल्ली (Public Updates TV): 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के बेहतरीन फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करेंगी।

Advertisement
इस वर्ष पुरस्कारों में शाहरुख खान को सुपरहिट फिल्म “जवान” के लिए और विक्रांत मैसी को प्रेरणादायक फिल्म “12वीं फेल” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, रानी मुखर्जी को सामाजिक और भावनात्मक फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा जाएगा।
यह पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के उत्कृष्ट योगदान को पहचान देने वाला देश का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसका हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
Advertisement

