पंजाब/नई दिल्ली (Public Updates TV): पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब तक 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन उनकी तलाश में जुटा है।
Advertisement
चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर बाढ़ की गंभीर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई विशेष राहत पैकेज घोषित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के मुआवजा नियम काफी पुराने हैं और इन्हें मौजूदा हालात के अनुसार बदलने की जरूरत है।
राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज करते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन और पशुओं के चारे से भरे ट्रक भेजने शुरू कर दिए हैं।
Advertisement