चंडीगढ़ (Public Updates TV): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित गैलेंट्री अवार्ड्स में पंजाब के दो पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
सम्मान पाने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) मोहम्मद फैयाज़ फारूक़ी और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों ने अपने साहस और सेवा भाव से पंजाब पुलिस का मान बढ़ाया है।
इसके अलावा, पंजाब पुलिस के 14 अधिकारियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें शामिल हैं।
गुरदियल सिंह (इंस्पेक्टर जनरल)
गुरप्रीत सिंह (डीएसपी)
जगदीप सिंह, तेजिंदरपाल सिंह, दीपक कुमार, सतिंदर कुमार (इंस्पेक्टर)
अमरिक सिंह, अमृतपाल सिंह, अनिल कुमार, संजीव कुमार, भूपिंदर सिंह, कृष्ण कुमार (सब-इंस्पेक्टर)
जसविंदरजीत सिंह, कुलदीप सिंह (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर)
इन अधिकारियों को उनकी लंबी, ईमानदार और अनुकरणीय सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह उपलब्धि पंजाब पुलिस की प्रतिष्ठा कोऔर मजबूत करती है।