Public Updates ( काजल तिवारी ) -: Ludhiana: स्कैटर्ड डाइंग को लेकर नगर निगम हरकत में नजर आ रही है | नगर निगम ने स्कैटर्ड डाइंग यूनिट्स को नोटिस जारी किया है और चेतावनी दी है की 15 दिन के अंदर अंदर फैक्ट्रियो के सीवर कनेक्शंन कटवा ले नहीं तो नगर निगम सख्त फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा |
वही आपको बता दे की पंजाब पॉलुशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से नगर निगम को पत्र दे कर आदेश जारी किये जा चुके है स्कैटर्ड डाइंग यूनिट्स की सीवर कन्सेशन काटे जाये | बता दे की इससे पहले भी अधिकारियो ने ताजपुर रोड और फोकल पॉइंट में स्कैटर्ड डाइंग के सीवर कन्सेशन काट दिए है |
उधर, डाइंग उद्यमियों का कहना है की लोगो की मुश्किलों का हल करने के लिए वह सरकार के पास अपनी मांग रख चुके है | लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है | जब तक सरकार कोई फैसला नहीं ले लेती तब तक उनके खुलाफ कोई कदम नहीं उठाया जायेगा | नगर निगम अधिकारियो ने कहा की पपीसीबी की और से कार्यवाई के लिए उन पर जोर डाला जा रहा है |
नगर निगम अधिकारियो ने स्कैटर्ड डाइंग को कहा की अगर सरकार की ओर से कोई निर्देश दिए गए है तो उनके दस्तावेज अधिकारियो के पास जमा करवाए नहीं तो 15 दिन के बाद नगर निगम को अपनी कार्यवाई को अमल में लानी पड़ेगी |
जानकारी के लिए बता दे की 33 स्कैटर्ड डाइंग यूनिट्स है जिसमे 26 डाइंग यूनिट्स इंडस्ट्रियल एरिया में है जो अपने फैक्टिरयों के पानी की ट्रीट करवाने के लिए सी.ई.टी.पी से जुड़ नहीं सके है | स्कैटर्ड डाइंग यूनिट्स सीवरेज कन्सेशन काटने और सी.ई.टी.पी लगाने का मौका कई बार दिया जा चूका है जिसकी डेडलाइन मार्च 2023 में ख़तम हो चुकी है |

