भाजपा कैंट में दिखा जबरदस्त जोश, हर पिंड से जुटेंगे कार्यकर्ता
जालंधर (Public Updates TV): पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा के आगामी रविवार को जालंधर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल-17 की एक बड़ी बैठक आज खुसरोपुर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान जॉर्ज सागर ने की। बैठक में कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्रामीण समस्याओं का हल सिर्फ भाजपा के पास: अविनाश चंद्र
पूर्व विधायक और पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र कलेर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कैंट विधानसभा से भाजपा का विधायक चुना जाता है तो क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों, गंदे पानी की सप्लाई और सीवरेज की समस्या का समाधान निश्चित होगा। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा इस क्षेत्र पर रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं लगातार बदहाल होती गई हैं।
केवल भाजपा ही कर सकती है बदलाव: अशोक सरीन हिक्की
भाजपा कैंट विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव सिर्फ भाजपा ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब से नशा, गुंडागर्दी और धक्केशाही का खात्मा कर सकती है।
जल विलास पैलेस में होगा भव्य स्वागत समारोह
रविवार शाम 6 बजे जल विलास पैलेस में अश्वनी शर्मा के स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंडल प्रधान जॉर्ज सागर ने बताया कि जमशेर, जंडियाला, खुसरोपुर, सोफी पिंड समेत आस-पास के गांवों से सैंकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। हर गांव में कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बैठक में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से नरेश वालिया, गुरमीत लाल, जसवंत सिंह जोहल, अमरीक सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, हर्ष भारद्वाज, शारदा राम, जितेंद्र हंस, जीएस गुलरिया, अजय पीवाल, राज कुमार, करंज जरिया, अमरजीत सांपला, सुमन कुमारी, मीना राणा, मनदीप कौर, सिंगार लाल, जगदेव सिंह रिंकू आदि शामिल थे।