जालंधर (Public Updates TV): माता रानी मंदिर जय मां चिंतपूर्णी सभा लहौरिया मोहल्ला बस्ती गुजां जालंधर द्वारा तीसरा वार्षिक लंगर 27 जुलाई से 2 अगस्त तक माता चिंतपूर्णी गगरेट नजदीक शिववाड़ी रेस्टोरेंट दिल्ली दरबार हिमाचल प्रदेश में लगाया जा रहा है।

Advertisement
प्रबंधक कमेटी के प्रधान विपिन कुमार, उप प्रधान सरदारी लाल, कैशियर गोल्डी सिंह और सेक्रेटरी सनी वर्मा ने बताया कि यह लंगर पंचवटी मंदिर गौशाला कमेटी के सहयोग से लगाया जा रहा है।

प्रबंधक कमेटी ने गौरव ग्रोवर, योगेश मल्होत्रा, बब्बू बजाज, पवन साहनी, सचिन अंगुराल, बंटी, टोनी और सन्नी वर्मा को लंगर का निमंत्रण सौंपते हुए सभी को सम्मिलित होने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी माता रानी का लंगर बड़ी श्रद्धा के साथ लगाया जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है।
Advertisement

