नई दिल्ली (Public Updates TV): नई दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI103 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान को वियना में रोकना पड़ा। 2 जुलाई को ईंधन भरने के लिए फ्लाइट को वियना में लैंड कराया गया था, जहां नियमित जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता चला।
तकनीकी खराबी को ठीक करने में अधिक समय लगने के कारण एयरलाइन ने वियना से वॉशिंगटन तक की आगे की उड़ान रद्द कर दी।
यात्रियों को वियना में सुरक्षित उतारा गया और उन्हें वैकल्पिक इंतजामों के तहत उनकी onward यात्रा पूरी करवाई गई। साथ ही, एयरलाइन ने यात्रियों को पूर्ण धनवापसी की पेशकश भी की है।
इस स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने वॉशिंगटन डीसी से वियना होते हुए दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट को भी रद्द कर दिया है।
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है और इस असुविधा के लिए उन्हें खेद है।