जालंधर (Public Updates TV): महानगर जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल एरिया में पढ़ने कृष्णा नगर से बीते 29 जून को एक मानसिक पीड़ित नाबालिग लड़की भटकती हुई मिली थी। जिसे पुलिस ने सुरक्षित गांधी वनिता आश्रम में पहुंचा दिया था।
Advertisement
लड़की की उम्र करीब 14 से 15 साल बताई जा रही है जो रात को भटकती मिली थी। फिलहाल लड़की को मदर टेरेसा हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। जिस किसी को भी लड़की के बारे में जानना है या कोई मदद कर सकता है तो वह मदर टेरेसा हॉस्पिटल जाकर मिल सकता है।
लड़की कृष्णा नगर एरिया में कैसे पहुंची इसको लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों को लड़की भटकती हुई मिली थी जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की कहां से आई।
Advertisement