लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP को मिली थी बड़ी जीत, स्पीकर दिलाएंगे शपथ
लुधियाना/चंडीगढ़ (Public Updates TV): लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आज विधायक पद की शपथ लेंगे। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सुबह 11 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे।
Advertisement
संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री मान का ऐलान, अरोड़ा जल्द होंगे मंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि संजीव अरोड़ा को जल्द ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला लुधियाना पश्चिम की जनता से किए वादे को निभाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।
Advertisement