चंडीगढ़/तरनतारन (Public Updates TV (: पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राज्य की राजनीति और आम आदमी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
Advertisement
कश्मीर सिंह एक सक्रिय, कर्मठ और जनसेवा के लिए समर्पित नेता माने जाते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के कई मुद्दों पर काम किया था।
पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
AAP के कई नेताओं ने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयानों के ज़रिए गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, कश्मीर सिंह एक ईमानदार और समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनका जाना पार्टी और जनता दोनों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
Advertisement