विजिलेंस की जांच में शामिल हुए सिद्धार्थ चटोपाध्याय, मजीठिया से जुड़ी कई जानकारियां दे सकते हैं
चंडीगढ़/अमृतसर (Public Updates TV): नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जांच तेज़ हो गई है। अब इस केस में पूर्व DGP सिद्धार्थ चटोपाध्याय भी शामिल हो गए हैं। वे आज दोपहर 2 बजे विजिलेंस के सामने बयान दर्ज कराएंगे। माना जा रहा है कि वे मजीठिया से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं।
🚨 540 करोड़ की संपत्ति का आरोप, 30 मोबाइल बरामद
25 जून को मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ने उनके ठिकानों पर छापे मारकर 29 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 8 डायरियां, और दस्तावेजों का ढेर बरामद किया। ब्यूरो के अनुसार मजीठिया ने 540 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बनाई, जिनमें से 161 करोड़ नकदी, और 141 करोड़ विदेशी लेनदेन शामिल हैं।
7 दिन का पुलिस रिमांड, अगली सुनवाई 2 जुलाई
मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेजा। अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।उनके वकील ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और सभी कंपनियां भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।