करप्शन केस में आप विधायक रमन अरोडा को 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर आज विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी
जालंधर (Public Updates TV): करप्शन केस में पकड़े गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोडा को 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश करेगी। 5 दिन के रिमांड के दौरान विधायक ने तीन साल के दौरान की गई काली कमाई के राज खोल दिए हैं।
विधायक ने माना कि उनका इकलौता बेटा राजन अरोड़ा नगर निगम के कामकाज देखता था। वह केवल फोन कर अधिकारी पर दबाव बनाते थे, जिसके बाद सेटिंग का खेल विधायक खुद खेलते थे। बेटा पार्टी संग निगम में जाकर काम करवा देता था। उन्होंने माना कि उनके समधी राजू मदान ने उनके विधायक बनने पर खूब कमाई की है।
इतना ही उनके राजदार महेश मखीजा करप्शन में उनका साथी रहा है। विजिलेंस ने करप्शन कांड की साजिश में विधायक के बेटे, समधी राज कुमार उर्फ राजू मदान और महेश मखीजा को नामजद कर लिया है। विजिलेंस इनके खिलाफ कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी करवाएगी। इतना ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को एलओसी जारी कर दी है।
विजिलेंस ने पांच दिन की जांच में विधायक से जुड़ी 98 जायदादों जांच के दायरे में लेकर आई है। इनमें से 25 पर जांच पूरी हो चुकी है। विजिलेंस की जांच में यह भी आया है कि विधायक ने रिश्तेदार या फैमिली फ्रेंड्स के नाम पर जमीन खरीदी थी। यह जायदादों विधायक बनने के बाद खरीदी गई हैं। जिनकी मार्केट में कीमत करोड़ों में है।
विजिलेंस ने 7 विशेष टीमें मैदान में उतारी हैं। तीन बैग ढूंढने के लिए बुधवार को एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच में यह बात क्लियर हो चुकी है कि विधायक के समधी और राजदार मखीजा ने ही यह बैग गायब किए थे।
अब तक की जांच में बैग को लेकर अहम सुराग मिले हैं। दूसरी तरफ रिमांड खत्म होने पर आज विजिलेंस विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करेगी। दोबारा रिमांड पर लेने की कोशिश होगी।
7 गवाह आगे आये, अरोड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए
जांच के दौरान विजिलेंस के पास अब तक विधायक रमन अरोड़ा, उनके समधी राजू मदान और बेटे राजन अरोड़ा के सताए 7 पीड़ित सामने आए हैं। सिटी में बेकरी चलाने वाले एक व्यापारी विजिलेंस के पास पहुंच गया। बोले-जिंदगी भर की मेहनत के बाद एक इमारत बनवाई थी। यह बात विधायक को पता चली तो नोटिस निकलवा कर इमारत सील करवा दी। खूब तंग किया। किसी तरह सेटिंग हुई तो विधायक ने मैसेज दिलवाया कि नगर निगम में वह एक महिला अधिकारी से मिले।
विधायक का मैसेज मिलने के बाद वह महिला इंस्पेक्टर से मिले। वह ढाई लाख लेकर गए थे। जब मैडम को ढाई लाख दिए थे, मैडम भड़क गई। बोली- विधायक ने पूरे टीन लाख लेने के लिए कहा है। बेकरी मालिक ने कहा-मैंने बेटे को कॉल कर किसी से पचास हजार मंगवा कर मैडम को तीन लाख देकर आया था। तब पीछा छोड़ा गया। विजिलेंस महिला इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।