चंडीगढ़/लुधियाना (Public Updates TV): लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर चुनावी संग्राम का आगाज हो गया है। चुनाव आयोग ने इस सीट के उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मतदान 19 जून को होगा, जबकि 23 जून को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
राजनीतिक दलों ने चुनावी मोर्चे पर अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक अपने उम्मीदवार का नाम उजागर नहीं किया है।

इस उपचुनाव को 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब की राजनीति की अगली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। सभी की निगाहें लुधियाना वेस्ट पर टिकी हैं, जहां से जीत राजनीतिक दलों के भविष्य की दिशा तय कर सकती है।
Advertisement

