Public Updates ( काजल तिवारी ) -: जालंधर को पॉश एरिया अर्बन एस्टेट फेज 1 में हुई फायरिंग के मामले में 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपियो की पहचान प्रिंस महाजन और ब्रह्मदत्त के रूप में हुई है |
पता चला है की प्रिंस महाजन अर्बन एस्टेट में किराए के मकान में रहता है जबकि ब्रह्मदत्त उसका दोस्त है प्रिंस महाजन का किसी बात को लेकर मकान मालिक के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद प्रिंस महाजन ने अपने दोस्त को बुलाया जो आगे कई दोस्त लेकर झगड़े वाली जगह पर पहुंच गया |
Advertisement
इसी बीच ब्रह्मदत्त ने प्रिंस महाजन की रिवाल्वर से गोली चला दी | ADCP आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि PCR कर्मियों ने मौके पर जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया | थाना 7 के SHO ने मामले की जांच शुरू कर दी है ज भी जांच में तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
Advertisement

