- जालंधर में पुलिस की मिलीभगत से कई जगहों पर खुलेआम हुक्का बार चल रहा है। यही नहीं, मकसूदा में H नाम से चल रहे इस हुक्का बार पर एक्साइज विभाग पहले भी अवैद शराब पिलाने के मामले मे कार्यवाही कर चुका है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से हुक्का बार फिर से खुल गया।
जानकारी के मुताबिक मकसूदां में H नाम से चल रहे रैस्टोरेंट में और डीएवी कालेज के पुल के पास M नाम से हुक्का बार चल रहा है। इस बार में कालेज के लड़के औऱ लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। लगातार शिकायतों के बाद मीडिया टीम ने इन जगहों पर स्टिंग आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान इस बार में सरेआम हुक्का परोसने की तस्वीरें सामने आईं। छात्रों से एक हुक्का के बदले करीब 1000 रुपए लिए जाते हैं।
इसके बाद मीडिया की स्टिंग आपरेशन की टीम पुलिस थाना नंबर-1 में ही मकसूदां चौक के पास बनी एक इमारत में पहुंची। यहां लड़के और लड़कियों से फीस लेकर ऊपर भेजा जाता। ऊपर हुक्का परोसा जाता है स्टिंग आपरेशन के दौरान साफ दिखा कि हुक्का बार चलाने वालों की सीधी तौर पर पुलिस से सैटिंग है। जिससे उनको पुलिस का भी कोई भय नहीं है।
इस बारे में जब ईटीओ ने कहा है कि मकसूदां में रैस्टोरेंट में चल रहे नाजायज काम को बंद करवाया गया था। अगर ये फिर से शुरू हो गया है, तो इसके खिलाफ फिर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम लगातार इन जगह पर चैकिंग करेगी।
Advertisement
Advertisement