
17 मार्च 2022 (यशिका) :पंजाब के मौजूदा CM भगवंत मान के ऐतिहासिक ऐलान से पहले ही पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक की पेंशन छोड़ने की घोषणा कर दी। वह 5 बार पंजाब के सीएम रहे हैं। उन्हें पेंशन के तौर पर करीब 5 लाख रुपए मिलने की चर्चाएं हुई थी। हालांकि कभी अधिकारिक तौर पर किसी ने इसे स्वीकार नहीं किया। वह 10 विधानसभा चुनाव जीते। हालांकि इस बार वह चुनाव हार गए।प्रकाश सिंह बादल के हवाले से अकाली दल ने यह ट्वीट किया गया है। जिसमें कहा गया कि वह पंजाब सरकार और स्पीकर से गुजारिश करते हैं कि उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर जो भी पेंशन या भत्ते मिलते हैं, वह न दिए जाएं। इसकी जगह उसका पंजाब के हित के लिए इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह औपचारिक पत्र भी सरकार को भेज रहे हैं। कांग्रेस सरकार में उठा था मामला